भाजपा पूजा पाल को बनाकर रही मोहरा, सपा के खिलाफ करा रही दुष्प्रचार : अखिलेश

भाजपा पूजा पाल को बनाकर रही मोहरा, सपा के खिलाफ करा रही दुष्प्रचार : अखिलेश

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायक पूजा पाल के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा, पूजा पाल को मोहरा बनाकर सपा और उसके नेतृत्व के खिलाफ दुष्प्रचार करवा रही है।

 

अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि पूजा पाल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें आखिर किससे जान का खतरा है। उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में पूजा पाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुकी हैं।

 

सपा अध्यक्ष रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हताश हो चुके हैं, इसी कारण अमर्यादित हरकतों पर उतर आए हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बलिया में बिजली विभाग के कार्यालय में घुसकर एक दलित समाज से जुड़े इंजीनियर को जूतों से पीटा गया।

 

अखिलेश ने कहा कि भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी हार साफ दिखाई देने लगी है। आने वाले समय में इनके नेताओं के हाथों में जूता ही नजर आएगा।

 

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा कि यह यात्रा इंडिया गठबंधन की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मलेरिया के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, उन्मूलन की ओर बढ़े कदम

    आईसीएमआर-एनआईएमआर के 50 वर्ष पूरे, एक दशक में मामलों और मौतों में करीब 80 प्रतिशत की कमी; 2030 तक मलेरिया मुक्त भारत का लक्ष्य     रिपोर्ट विवेक राय नई…

    NIOS निदेशक ने शिक्षाविद् डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को किया सम्मानित

    प्रतापगढ़ के मूल निवासी डॉ. शुक्ल को गाजियाबाद में मिला सम्मान, वर्तमान में प्रयागराज के अशासकीय इंटर कॉलेज में हैं प्रधानाचार्य     रिपोर्ट विवेक राय  गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कादीपुर-रजवाड़ी स्टेशन के बीच दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

    कादीपुर-रजवाड़ी स्टेशन के बीच दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

    अखंड रामायण पाठ और रुद्राभिषेक के बाद हुआ विशाल भंडारा

    अखंड रामायण पाठ और रुद्राभिषेक के बाद हुआ विशाल भंडारा

    राष्ट्रीय सनातन संघ के मंडलीय सहभोज में दिखी सामाजिक समरसता की झलक

    राष्ट्रीय सनातन संघ के मंडलीय सहभोज में दिखी सामाजिक समरसता की झलक

    20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोजा दो लाख का सर्जिकल कैमरा

    20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोजा दो लाख का सर्जिकल कैमरा

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल

    मलेरिया के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, उन्मूलन की ओर बढ़े कदम

    मलेरिया के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, उन्मूलन की ओर बढ़े कदम