सनातन धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने किया सर्वस्व बलिदान : सीएम योगी

सनातन धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने किया सर्वस्व बलिदान : सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और समाज को अधर्म के खिलाफ खड़ा करने में सिख गुरुओं का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने अपने प्राणों तक का बलिदान देकर देश की संस्कृति और मूल्यों को सुरक्षित रखा। उनका त्याग और समर्पण आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री रविवार को पैडलेगंज स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा में विकास कार्यों के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं का जीवन त्याग और बलिदान की अद्वितीय मिसाल है। चाहे गुरु अर्जुन देव का बलिदान हो या गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत, प्रत्येक प्रसंग यह दर्शाता है कि सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए उन्होंने कभी पीछे हटना नहीं सीखा। यही कारण है कि आज भी पूरा देश नतमस्तक होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करता है।

सीएम ने गुरुद्वारा परंपरा की चर्चा करते हुए कहा कि यहां चलने वाला लंगर समाज को समानता और भाईचारे का संदेश देता है। इसमें न जाति देखी जाती है, न धर्म और न ही किसी व्यक्ति का चेहरा। जो भी आता है, वह प्रेम और श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण करता है। यही भारतीय संस्कृति की असली पहचान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुद्वारे सदैव समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण के केंद्र रहे हैं। प्रदेश सरकार गुरुद्वारों और तीर्थस्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि सिख समाज के अधिकांश कार्यक्रमों में वह इसलिए शामिल नहीं हो पाते क्योंकि उसी दिन उन्हें लखनऊ में रहना पड़ता है, लेकिन अवसर मिलने पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों में अवश्य सम्मिलित होते हैं।

कार्यक्रम में सांसद रविकिशन ने भी सिख धर्म के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सिख धर्म का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संस्कृति की रक्षा तक, सिख गुरुओं ने अमूल्य योगदान दिया है। उनका जीवन हमें आस्था, त्याग और राष्ट्र समर्पण की शिक्षा देता है।

इस अवसर पर गोरखपुर सहित देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, मऊ, आजमगढ़ आदि जनपदों से बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का किया ऐलान

    बोलीं- वंचित लोगों की आवाज बनना है, किसी दल के साथ नहीं बल्कि जनता के साथ करूंगी राजनीति     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय लखनऊ। भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड