नरैना पुल की सफाई से ग्रामीणों को मिली राहत
पिंडरा। पिंडरा बाजार स्थित नरैना पुल पर गंदगी के कारण पानी का निकास बाधित हो गया था। बरसात के मौसम में जलभराव की आशंका को देखते हुए सोमवार को खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी के निर्देशन में जेसीबी से पुल के नीचे नाले की सफाई कराई गई।
स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा और खंड विकास अधिकारी को सूचना देकर समस्या से अवगत कराया था। निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से पिंडरा ग्रामसभा के उसरा और आसपास के गांवों को राहत मिली।
सफाई अभियान के दौरान ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, विभागीय कर्मचारी और सफाई कर्मी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन की तत्परता पर संतोष जताया।




