वाराणसी से मेरठ तक दौड़ी वंदे भारत, काशी को मिली 7वीं ट्रेन की सौगात

वाराणसी से मेरठ तक दौड़ी वंदे भारत, काशी को मिली 7वीं ट्रेन की सौगात

वाराणसी। काशीवासियों को एक और बड़ी सौगात मिली है। वाराणसी से मेरठ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन बुधवार से शुरू हो गया। यह वाराणसी से चलने वाली सातवीं वंदे भारत ट्रेन है। सुबह वाराणसी कैंट स्टेशन से जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

उत्तर रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 22489 सुबह 9:10 बजे वाराणसी कैंट से रवाना होगी और रात 9:05 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 22490 सुबह 6:35 बजे मेरठ से चलकर शाम 6:25 बजे वाराणसी लौटेगी। ट्रेन रास्ते में अयोध्या और लखनऊ स्टेशनों पर रुकेगी।

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से काशी की कनेक्टिविटी देश के बड़े शहरों से मजबूत हुई है। नई वंदे भारत से यात्रियों को आरामदायक और तेज सफर का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब काशीवासी अयोध्या में रामलला के दर्शन कर एक ही दिन में लौट सकेंगे।

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भी प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस ट्रेन से पर्यटन और व्यापार को नई गति मिलेगी। इस मौके पर मेयर अशोक तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा