नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा कड़ी, तीन आरोपी जेल भेजे गए

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा कड़ी, तीन आरोपी जेल भेजे गए

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा के लिए पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़िता की देखभाल के लिए दो हेड कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। पीड़िता फिलहाल अपनी नवजात बच्ची के साथ मामा के घर रह रही है।

एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कात्यान और एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह ने पीड़िता के गांव का दौरा कर परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने शिकायत की कि प्रसव पीड़ा के दौरान उन्होंने 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा पर कई बार कॉल किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। अधिकारियों ने इस लापरवाही की जांच शुरू कर दी है।

अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। बुधवार को तीसरे आरोपी सौरभ यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। बाकी चार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और उनके परिजनों पर भी दबाव बनाया जा रहा है।

थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐसी लापरवाही नहीं दोहराई जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा