सारनाथ पुलिस ने पकड़ी 4 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब, तस्कर गिरफ्तार

सारनाथ पुलिस ने पकड़ी 4 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब, तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सारनाथ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को फरीदपुर अंडरपास, रिंग रोड से पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 4 लाख रुपये मूल्य की 966.6 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।

सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर निवासी श्रवण कुमार पुत्र आसू राम को पकड़ा। उसकी पिकअप (UP25 GT 0582) से 109 पेटियों में भरी 3168 बोतल अंग्रेजी शराब (कुल 966.6 लीटर) बरामद हुई। इसके अलावा अभियुक्त के पास से 1268 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

पूछताछ में श्रवण कुमार ने कबूल किया कि वह चंडीगढ़ से शराब लेकर बिहार सप्लाई करने जा रहा था। उसने यह भी बताया कि उसे यह वाहन बरेली के एक व्यक्ति ने उपलब्ध कराया था और वह पहले भी कई बार इस धंधे में शामिल रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी (30 वर्ष) के खिलाफ सारनाथ थाने में धारा 60/63/72 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक पंकज राय, राहुल कुमार यादव, सौरवपति त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल सुजीत पांडेय, कांस्टेबल अशोक कुमार यादव और कन्हैया खरवार शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति