कैबिनेट मंत्री के दस लाख रुपये से छायादार बनेगा सीवों का सार्वजनिक मण्डप

कैबिनेट मंत्री के दस लाख रुपये से छायादार बनेगा सीवों का सार्वजनिक मण्डप

चौबेपुर/चिरईगाँव विकास खण्ड के सांसद आदर्श गांँव सीवों स्थित काली माता मंदिर परिसर में सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिये बनवाये गये सार्वजनिक मण्डप को शेड लगा कर छायादार बनाने के लिये कैविनेट मंत्री अनिल राजभर ने अपनें विधायक निधि से दस लाख रुपये देने की घोषणा की।

कैबिनेट मंत्री गुरुवार को ब्लाक के ग्राम पंचायत सीवों व बरियासनपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुप में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद किसी और जनप्रतिनिधि की बात कोई मायने नहीं रखती। जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री स्वयं सभीं पात्र लाभार्थियों को तलाश कर संतृप्त करने का निर्देश दिये हैं, तो ऐसे में हम सभी लोग अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग कर इस पुनीत कार्य को सम्पन्न कराने में अपना योगदान दें।

उन्होंने योजनाओं के लाभार्थियों का अनुभव सुना और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर बीडीओ राजेश बहादुर सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह, सीडीपीओ विजय कृष्ण उपाध्याय आदि ने अपने-अपने विभागों की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुये वंचित पात्रों का पंजीकरण कराया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कैविनेट मंत्री के प्रतिनिधि संजय सिंह, देवमणि तिवारी, धर्मेन्द्र पटेल, गौरव सिंह, अजय पाण्डेय, धीरज मिश्रा, मंगरु राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान