पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश धर दबोचा, पैर में गोली लगने के बाद तमंचा-कारतूस संग गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश धर दबोचा, पैर में गोली लगने के बाद तमंचा-कारतूस संग गिरफ्तार

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। थाना औराई पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। पुलिस चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सहसेपुर निवासी मुकेश कुमार, जिस पर वादी की बहन पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज है, इलाके में मौजूद है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने सहसेपुर रेलवे पटरी के पास घेराबंदी कर दी।

पुलिस को देखते ही अभियुक्त ने भागने की कोशिश की और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग के दौरान गोली उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी। घायल हालत में उसे पकड़ लिया गया। अभियुक्त के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

घायल मुकेश कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र