खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका 

खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के उगापुर गाँव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान 37 वर्षीय राकेश पांडेय पुत्र सूबेदार पांडेय निवासी उगापुर के रूप में हुई। शव धान के खेत में पानी से भरे खड़ंजे के किनारे, रेलवे लाइन से करीब 100 मीटर दूरी पर मिला।

परिजनों ने बताया कि राकेश प्रतिदिन सुबह मार्कण्डेय महादेव धाम स्नान-पूजन के लिए जाते थे और देर शाम लौटते थे। 27 अगस्त की सुबह भी वे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आए। अगले दिन सुबह उनका शव खेत में बरामद हुआ।

सूचना पर पहुँचे थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक शराब का आदी था और सम्भव है कि नशे की हालत में गिरने से मौत हुई हो। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हालाँकि मृतक के भाई वीरेंद्र पांडेय ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले एक हत्या के आरोपी से मुकदमा चल रहा था और परिवार को जान से मारने की धमकी भी मिली थी। उन्हें शक है कि राकेश की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है।

राकेश चार भाइयों में सबसे छोटे थे और अविवाहित थे। बड़े भाइयों के नाम संजय, लक्ष्मण और वीरेंद्र पांडेय हैं। घटनास्थल और शव मिलने की परिस्थितियों ने ग्रामीणों को दहला दिया। लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में यह दूसरी बार है जब सुनसान इलाके से शव बरामद हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा