सशक्त महिला ही मजबूत समाज की नींव : कर्नल विनोद

सशक्त महिला ही मजबूत समाज की नींव : कर्नल विनोद

वाराणसी। चौबेपुर स्थित एसओएस चिल्ड्रन्स विलेज की ओर से माताएँ व मौसियाँ कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को होटल बुद्धा पार्क, पहड़िया में शुरू हुआ। चार दिवसीय इस कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल विनोद कुमार, पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।

इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज (विशिष्ट अतिथि), अध्यक्ष स्नेहा उपाध्याय (मानद अतिथि), क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप जारवाल, सीपीओ-एफएल अनुराधा अबरोल और पूजा अवस्थी मौजूद रहीं।

कर्नल विनोद ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही मजबूत समाज का निर्माण संभव है। आज के दौर में जहां एक बच्चे की परवरिश कठिन है, वहीं एसओएस की माताएँ आठ बच्चों तक की जिम्मेदारी निभा रही हैं। उन्होंने माताओं से अपील की कि वे खुद को लगातार शिक्षित और जागरूक रखें, ताकि बच्चों को समयानुकूल ज्ञान व संस्कार दे सकें।

कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से आई 40 माताएँ हिस्सा ले रही हैं। इनका उद्देश्य माताओं को आवश्यक ज्ञान, मूल्य और कौशल प्रदान कर बच्चों के लिए सुरक्षित, सुसंस्कृत व भविष्य-उन्मुख वातावरण तैयार करना है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज ने कहा कि समाज में अब भी जेंडर असमानता मौजूद है। कठिन परिस्थितियों में अक्सर परिवार लड़कियों की तुलना में लड़कों को प्राथमिकता देते हैं। स्नेहा उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए, ताकि वे समाज में पहचान बना सकें और आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त करें।

अनुराधा अबरोल ने बताया कि एसओएस चिल्ड्रन्स विलेज 1984 से वाराणसी में सक्रिय है। संस्था परिवारों को सहयोग देकर बच्चों के लिए सुरक्षित व पोषक माहौल बनाने का कार्य कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा