चोलापुर पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने छात्रों को किया जागरूक
चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर क्षेत्र के हरबल्लमपुर स्थित एक निजी विद्यालय में गुरुवार को साइबर क्राइम रोकथाम एवं निवारण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को न सिर्फ डिजिटल सुरक्षा की जानकारी दी गई, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी जागृत की गई।
प्रभारी निरीक्षक चोलापुर योगेंद्र प्रसाद ने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए हेल्पलाइन नंबर 1930, 1090, 1098, 112 और 181 के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता और त्वरित सूचना देना बेहद जरूरी है।
इस मौके पर चोलापुर पुलिस की साइबर क्राइम टीम के साथ चंदापुर चौकी प्रभारी अभिजीत सिंह और अमित सिंह वत्स मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।




