लंका में खुली रोज एयर द चाट वाक की दूसरी शाखा
वाराणसी। कचहरी के बाद अब वाराणसी के लंका क्षेत्र में भी “रोज एयर द चाट वाक” की दूसरी शाखा शुरू हो गई है। बुधवार को अंब्रोशिया अपार्टमेंट में इसका भव्य उद्घाटन प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प्रो. चंद्रमौली उपाध्याय ने किया।
इस मौके पर प्रो. उपाध्याय ने कहा कि रोज एयर अपनी शुद्धता और स्वाद की परंपरा को कायम रखते हुए युवाओं और खासकर बीएचयू छात्रों को विविध व्यंजनों का आनंद देगा।
संस्थान के अधिष्ठाता वैभव गुप्ता ने बताया कि इस नई शाखा में चाट, चाइनीज, कंटिनेंटल, नॉर्थ व साउथ इंडियन व्यंजन के साथ मिठाई और बेकरी की पूरी रेंज उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि बनारसी स्वाद को पूरी ईमानदारी से परोसा जाएगा।
उद्घाटन समारोह में दिलीप गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, एडीएम सिटी फैयाज अहमद, एसीपी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।




