महापौर ने रामनगर क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास

महापौर ने रामनगर क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास

वाराणसी। नगर विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से महापौर अशोक कुमार तिवारी ने गुरुवार को रामनगर क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया। त्वरित विकास योजना के अंतर्गत लगभग 29 लाख 84 हजार रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

पहला कार्य वार्ड 12 गोलाघाट क्षेत्र में होगा, जहां गौरी जायसवाल के आवास से लेकर रवि केसरी के आवास तक इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी। इस पर 3 लाख 65 हजार रुपये खर्च होंगे। सड़क निर्माण से जलभराव की समस्या दूर होगी और आवाजाही सुगम होगी।

दूसरा कार्य वार्ड 13 रामपुर के रत्तापुर इलाके में होगा। ओमप्रकाश विश्वकर्मा के मकान से लेकर शंभू मौर्य के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क बनेगी। इस पर 26 लाख 19 हजार रुपये व्यय होंगे। लंबे समय से जर्जर मार्ग और कीचड़ की समस्या झेल रहे इस क्षेत्र के लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

महापौर तिवारी ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आने वाले दिनों में अन्य वार्डों में भी त्वरित गति से कार्य कराए जाएंगे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद मोनिका यादव, मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, संतोष द्विवेदी, गौरव गुप्ता समेत भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा