सीएम योगी ने वाराणसी में विकास कार्यों व बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा

सीएम योगी ने वाराणसी में विकास कार्यों व बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा

वाराणसी,। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस सभागार में हुई बैठक में उन्होंने विकास परियोजनाओं, कानून-व्यवस्था और बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की।

सीएम ने निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री व किसानों को समय पर मुआवजा मिले। उन्होंने रिंग रोड फेज-2 को जनवरी 2026 तक और कज्जाकपुरा फ्लाईओवर को नवंबर 2025 तक हर हाल में पूरा करने का आदेश दिया। वर्तमान में जिले में 15,000 करोड़ की 66 परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

कानून-व्यवस्था पर सीएम ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का भय दिखना चाहिए और थानों में नियमित जनसुनवाई हो। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुधारने, दलालों व प्रोफेशनल ब्लड डोनरों पर कार्रवाई, टीबी उन्मूलन अभियान और गोवंश-आवारा कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान पर जोर दिया।

सीएम ने चेतावनी दी कि वीडीए व यूपीसीडा की भूमि पर समय से विकास न होने पर जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के निर्देश भी दिए। आगामी दिनों में मॉरीशस के प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और स्वागत की तैयारियां पूर्ण करने का आदेश दिया।

बैठक में मंत्रीगण, मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर, डीआईजी व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा