बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में तनाव प्रबंधन शिविर
वाराणसी। बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी में शुक्रवार को “तनाव प्रबंधन शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर में मुंबई से आईं गुंजन व गीतांजलि तुतेजा तथा गुरुग्राम से आए अमृतपाल सोढ़ी ने छात्रों को तनाव नियंत्रित करने के उपाय बताए।
प्रशिक्षकों ने समझाया कि ध्यान से मन शांत होता है, आत्मिक शक्ति से जुड़ाव होता है, एकाग्रता बढ़ती है और विचारों में स्पष्टता आती है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल का सदुपयोग करने, फालतू सोशल मीडिया से बचने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। परीक्षा व दैनिक जीवन के तनाव से निपटने के लिए भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या नीता त्रिपाठी ने प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।





