गणपति उत्सव में अग्रसेन युवा मंच ने किया विशेष पूजन
वाराणसी। ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी में चल रहे गणपति उत्सव के अंतर्गत रविवार को विशेष पूजन-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणपति पूजन का सौभाग्य श्री अग्रसेन युवा मंच-काशी को प्राप्त हुआ। मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंत्रोच्चारण एवं आरती के साथ भगवान गणेश की भक्ति में लीन होकर पूजा सम्पन्न कराई।
पूजन में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर मंच के उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, महामंत्री सौरभ अग्रवाल, संयुक्त मंत्री अभिषेक अग्रवाल, कार्यकारिणी प्रमुख श्याम अग्रवाल सहित आशीष, आयुष, स्नेहा, लक्ष्मी, पूजा, सुशील कुमार व गरिमा अग्रवाल मौजूद रहे।
मंच पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और नई ऊर्जा का संचार होता है।





