चौबेपुर में राहत किट वितरण के दौरान दलित युवक से मारपीट, एफआईआर दर्ज

चौबेपुर में राहत किट वितरण के दौरान दलित युवक से मारपीट, एफआईआर दर्ज

 

वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर ढाब में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 5 अगस्त को राहत किट लेने पहुंचे धीरेंद्र कुमार उर्फ जयमंगल को कुछ लोगों ने जातिसूचक शब्द कहकर पीटा।

 

बताया गया कि मिथिलेश सिंह, प्यारे सिंह, लालबहादुर सिंह, दिग्विजय सिंह, प्रिंस सिंह और आदित्य सिंह ने धीरेंद्र को राहत सामग्री लेने से रोका। विरोध करने पर आरोपियों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि स्कूल के अंदर घुसकर उसकी पिटाई भी कर दी। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उसकी जान बच पाई। पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं।

 

घटना की एफआईआर 26 अगस्त को चौबेपुर थाने में दर्ज की गई। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(2) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1) द, 3(1) घ व 3(2) के तहत मुकदमा कायम किया गया है।

 

पीड़ित ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस