सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के बड़े बेटे की मौत, गांव में मचा कोहराम

सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के बड़े बेटे की मौत, गांव में मचा कोहराम

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतक की पहचान चौबेपुर के अजांव गांव निवासी पूर्व प्रधान बैकुंठ यादव के बड़े पुत्र शिवशंकर यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 12 बजे शिवशंकर बाबतपुर से सवारी लेकर शहर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वे गणेशपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुँचे, बाबतपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक ने ही उन्हें व्यास बाग स्थित निजी अस्पताल पहुँचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद चालक कार समेत फरार हो गया।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी शिवपुर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

हादसे की खबर जैसे ही अजांव गांव पहुँची, परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान बैकुंठ यादव के चार पुत्रों में शिवशंकर सबसे बड़े थे। चार वर्ष पूर्व मुंबई में सड़क दुर्घटना में परिवार ने एक और पुत्र को खोया था। अब शिवशंकर के निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा