शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बीते 27 अगस्त को किशोरी कोचिंग पढ़ने गई थी, तभी आरोपी उसे अपने साथ ले भागा था। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने तलाश करते हुए किशोरी को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। शनिवार की सुबह करीब 9 बजे मुनारी सारनाथ मोड़ से पुलिस ने आरोपी रोहित (19 वर्ष) पुत्र नखडू निवासी जयरामपुर को धर दबोचा। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।





