महिला महाविद्यालय की फ्रेशर पार्टी में छात्राओं का धमाल, मिस फ्रेशर बनी अराधना सिंह

वाराणसी- गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को फ्रेशर पार्टी ‘उमंग’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम व उनकी पुत्री शौम्या सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जलन कर किया।बीएससी, बी.ए एवं बीकाम की छात्राओं ने फ्रेशर पार्टी में खूब धूम मचायी।झुमका गिरा बरेली के बाजार में…, लौंग इलाइची…, निबुड़ा निबुड़ा… और घर आया परदेसिया… गाने पर छात्राओं ने जमकर ठुमके लगाएं।फ्रेशर पार्टी में मौजूद छात्राओं ने सिटी और तालियों से सभागार को गूंजा दिया।मिस फ्रेशर का किताब बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अराधना सिंह को मिला।वही मिस इवनिंग का किताब बी.ए प्रथम वर्ष की छात्रा अर्चना पांडेय, बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा सेजल जायसवाल व बीएससी की प्रथम वर्ष की छात्रा आयुषी सिंह को मिला।प्राचार्या डॉ. रिंकी सिंह ने कहां की छात्राओं को केवल किताबों तक ही सिमट कर नहीं रह जाना चाहिए।व्यवहारिक गुण भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। अपनी संस्कृति एवं सभ्यता पर हमेशा गर्व करें। मंच संचालन छात्रा रेशमा विश्वकर्मा व जोया खान ने किया।प्रवक्ता डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।इस अवसर पर डॉ. रीना गुप्ता, गौरव उपाध्याय, जितेंद्र नाथ सिंह, योगेश सिंह, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, मुकेश यादव, अमृता सिंह, सपना पांडेय, वीरेंद्र, राज कुमार, राजेश, राकेश, रामजी सहित अन्य प्रवक्तागण व छात्राएं उपस्थित रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर…

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    पूर्व पार्षद रितेश पाल गौतम के प्रयास से वार्ड नंबर-65 के विभिन्न मोहल्लों में इंटरलॉकिंग व सड़क निर्माण कार्य शुरू, क्षेत्रवासियों में खुशी   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण, ट्रैफिक बूथ का भी हुआ उद्घाटन

    आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण, ट्रैफिक बूथ का भी हुआ उद्घाटन