अजगराँ में मन की बात कार्यक्रम, विधायक बोले- मिलेगा मिनी स्टेडियम व उत्सव गृह

अजगराँ में मन की बात कार्यक्रम, विधायक बोले- मिलेगा मिनी स्टेडियम व उत्सव गृह

चोलापुर (वाराणसी)। अजगराँ विधानसभा क्षेत्र के चोलापुर मंडल के अजगराँ गांव में रविवार को विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर विधायक त्रिभुवन राम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया मन की बात कार्यक्रम अद्भुत पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री समय-समय पर समाज व देशहित में कार्य करने वाले व्यक्तियों के जीवन और उपलब्धियों को सामने रखते हैं, जिससे सभी को प्रेरणा मिलती है।

विधायक ने आगे कहा कि यदि गांव समाज की जमीन उपलब्ध होती है तो यहां एक मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा, जिससे युवाओं को खेलकूद की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही एक उत्सव गृह का भी निर्माण होगा, ताकि ग्रामीणों को शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए सुविधा प्राप्त हो।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विपिन राय, सुधाकर पांडेय, दिनेश सिंह, कपिल सिंह, विनोद सिंह, रविकांत पांडेय, पवन दुबे, अशोक सिंह, सुभाष सिंह, रविश द्विवेदी, रविंद्र मिश्रा, आनंद पांडेय, आशुतोष मिश्रा, अरुण पांडेय, शिवाजी सिंह, ललितेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों नागरिकों ने लिया भाग   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, राजातालाब (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण