यूपी का पहला नेचुरोपैथी सेंटर बनेगा बहादुरपुर में, आयुष मंत्री ने किया निरीक्षण

यूपी का पहला नेचुरोपैथी सेंटर बनेगा बहादुरपुर में, आयुष मंत्री ने किया निरीक्षण

चौबेपुर (वाराणसी)। वाराणसी–गाजीपुर पुराने मार्ग पर चौबेपुर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में प्रदेश का पहला नेचुरोपैथी सेंटर तेजी से आकार ले रहा है। रविवार को प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने निर्माणाधीन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदाई संस्था को तय समयसीमा में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर मौजूद इंजीनियरों और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेने के बाद पाई गई कमियों को तत्काल सुधारने के आदेश दिए गए।

आयुष मंत्री ने बताया कि सेंटर में आधुनिक सुविधाओं के साथ प्राकृतिक चिकित्सा की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे न केवल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भी मंत्री को भरोसा दिलाया कि सेंटर बनने से गांव और आसपास के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा