फर्जी दस्तावेज़ बनाकर पेश करने पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा

फर्जी दस्तावेज़ बनाकर पेश करने पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहा गाँव में कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर अदालत में दाखिल करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

शिकायतकर्ता सुबाष सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी अल्लोपुर, चोलापुर ने आरोप लगाया कि अभियुक्त स्वाति गुप्ता पत्नी राजू गुप्ता, राजकुमार यादव पुत्र नन्हकू यादव, सोमा यादव पुत्र बसुन यादव, नन्हकू यादव पुत्र बसुन यादव, शिवकुमार यादव पुत्र नन्हकू यादव, धीरेन्द्र यादव पुत्र सोमा यादव और झगड़ू यादव उर्फ राजेश यादव पुत्र नन्हकू यादव ने आपसी साजिश कर फर्जी दस्तावेज़ तैयार किया।

बताया गया कि उक्त दस्तावेज़ नायब तहसीलदार शिवपुर की अदालत में पेश किया गया था। दस्तावेज़ पर वर्ष 1923 का पंजीकरण अंकित था, जबकि जांच में उस पर वर्ष 2024 की नोटरी की मुहर पाई गई। इससे साफ हो गया कि दस्तावेज़ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के इरादे से तैयार किया गया था।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 319(2), 318(4), 336(3), 338 और 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक रोहित सिंह को सौंपी है। बताया जा रहा है कि नामजद अभियुक्तों पर पूर्व में भी चौबेपुर थाने में धोखाधड़ी (धारा 419 व 420) के तहत मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा