लेडी सिंघम नीतू कात्यान की टीम ने किया चौबेपुर हत्याकांड का खुलासा, जमीनी रंजिश में चचेरे चाचा ने हंसिए से उतारा मौत के घाट

लेडी सिंघम नीतू कात्यान की टीम ने किया चौबेपुर हत्याकांड का खुलासा, जमीनी रंजिश में चचेरे चाचा ने हंसिए से उतारा मौत के घाट

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे चाचा को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया।

घटना 28 अगस्त की रात करीब 11 बजे की है। चौबेपुर निवासी 28 वर्षीय अनिल भारती अपनी पाही (झोपड़ी) में सो रहा था। तभी उसका चचेरा चाचा सिरजू सिंह वहां पहुंचा और हंसिए से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। परिजन अनिल को गंभीर हालत में दीनदयाल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कात्यान के नेतृत्व में जांच शुरू हुई। “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से आरोपी का पता लगाया गया। 31 अगस्त की रात करीब 11:50 बजे पुलिस ने सिरजू पुत्र मिठाईलाल (40) को गौरा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सिरजू ने हत्या की बात स्वीकार की। उसने बताया कि मृतक के परिवार से उसकी पुरानी जमीनी रंजिश थी और उसे शक था कि अनिल उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इसी खुन्नस में उसने हत्या की योजना बनाई और धारदार हंसिया खरीदकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद उसने हथियार घर के पीछे छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

मामले में चौबेपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मुकदमा संख्या 571/2025 दर्ज किया गया है। इस सफल खुलासे में प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा, व.उ.नि. राजेन्द्र प्रसाद, उ.नि. रोहित सिंह समेत कई हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा