डीएम व एसपी ने किया ओबरा में निर्माणाधीन तहसील भवन का औचक निरीक्षण

डीएम व एसपी ने किया ओबरा में निर्माणाधीन तहसील भवन का औचक निरीक्षण

 

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को ओबरा में निर्माणाधीन तहसील भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त ईंट, बालू और सीमेंट की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए सामग्री का सैंपल लैब जांच हेतु भेजने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने तहसील भवन के सभागार, उप जिलाधिकारी व तहसीलदार न्यायालय कक्ष समेत विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। इस दौरान दीवारों पर सीलन की शिकायत सामने आने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि सीलन की समस्या दूर नहीं हुई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

 

उन्होंने एसडीएम ओबरा को निर्देशित किया कि भवन निर्माण की गुणवत्ता की नियमित निगरानी के लिए एक कर्मचारी की प्रतिदिन तैनाती की जाए। साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजर सीएंडडीएस को चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को तहसील भवन के सामने सड़क का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टीमेट में सड़क के साथ इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण को भी शामिल किया जाए, ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो और जलभराव की समस्या से बचा जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जिलाधिकारी से मिले साहित्यकार अर्पित सर्वेश, भेंट की पुस्तक ‘अर्नू’

    साहित्य और प्रतापगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को लेकर हुई चर्चा, डीएम ने साहित्यिक प्रयासों की सराहना कर दी शुभकामनाएं   प्रतापगढ़। विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक एवं कवि अर्पित सर्वेश शुक्ला…

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र