सड़क हादसों में इंसान और जानवर दोनों गंवा रहे जान

मछलीशहर-जंघई मार्ग पर आए दिन इंसान-जानवर की टक्कर, जिम्मेदार मौन

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

मछलीशहर। मछलीशहर–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मछलीशहर और जंघई के बीच आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। तेज रफ्तार वाहनों से कभी इंसान तो कभी जानवर अपनी जान गंवा रहे हैं। कई हादसों में दोनों ही बुरी तरह घायल हो चुके हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे बड़ी संख्या में छुट्टा गोवंश विचरण करते हैं। गौशालाओं के निर्माण और सरकारी खर्च के बावजूद इन्हें अब तक वहां शिफ्ट नहीं किया गया है। मंगलवार की सुबह गोधना बाजार के पास एक भारी वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत हो गई। सुबह होते ही आवारा कुत्ते मृत गोवंश को नोचते देखे गए।

 

ग्रामीणों का कहना है कि अगर एक साथ अभियान चलाकर छुट्टा गोवंश को गौशालाओं में भेजा जाए और आवारा कुत्तों के गले में रिफ्लेक्टर पट्टे लगाए जाएं तो हादसों पर काफी हद तक रोक लग सकती है। बार-बार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार विभाग अभी तक सक्रिय नहीं हुए हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र