ग्रामीणों की शिकायत पर सांसद प्रिया सरोज के हस्तक्षेप से पीडब्ल्यूडी ने संभाली कमान, 2700 मीटर लंबी व 18 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी
वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल के विस्तार कार्य के चलते बंद हुए बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग के लिए अब ग्रामीणों को राहत मिलने जा रही है। वैकल्पिक मार्ग के निर्माण की शुरुआत शनिवार से की जाएगी।
ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए हाल ही में मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने मौके का निरीक्षण कर जिलास्तरीय अधिकारियों से बातचीत की थी। सांसद के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने वैकल्पिक मार्ग निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है।
शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मोनू कुमार नायक, कनिष्ठ अभियंता धर्मेंद्र कुमार और सुरेंद्र मिश्रा ने स्थल का निरीक्षण किया। अभियंताओं ने बताया कि नई सड़क 2700 मीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। निर्माण कार्य की शुरुआत शनिवार से होगी।




