गौराकलां में पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी की पिटाई

पीड़ित की तहरीर पर चौबेपुर पुलिस ने दो भाइयों व उनकी पत्नियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, घटना सीसीटीवी में कैद

चौबेपुर (वाराणसी)। गौराकलां गांव में पारिवारिक विवाद ने गुरुवार की सुबह तूल पकड़ लिया। विवाद के दौरान पति-पत्नी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौराकलां निवासी रमेश सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सुबह करीब 8:30 बजे उनके छोटे भाई राजकुमार सोनकर ने रंजिश के चलते उनकी पत्नी सविता सोनकर को अशोभनीय गालियां दीं। विरोध करने पर 1090 पर फोन करने की कोशिश की गई तो मौके पर 112 पुलिस भी पहुंच गई।

रमेश के मुताबिक, पुलिस की मौजूदगी में भी राजकुमार और उसका भाई विनोद गाली-गलौज करते रहे। इसी बीच दोनों की पत्नियां रेखा सोनकर और पुनिता सोनकर भी पहुंच गईं और मिलकर सविता सोनकर की पिटाई करने लगीं। बीच-बचाव करने पहुंचे रमेश को भी राजकुमार और विनोद ने पीट दिया, जिससे उनके पेट में गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए मेरिडियन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चौबेपुर पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा