स्व. रमेश दत्त मिश्रा की प्रथम बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, बड़ी संख्या में लोगों ने दी अंतिम विदाई
बड़ागांव (वाराणसी)। ग्रामीण पत्रकार स्व. रमेश दत्त मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार को उनके पैतृक आवास कुड़ी गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि अर्पण और प्रार्थना सभा से हुई। इसके बाद वक्ताओं ने स्व. मिश्रा के पत्रकारिता जीवन, सामाजिक योगदान और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्हें याद करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि उनके निधन से जो शून्य उत्पन्न हुआ है, उसकी भरपाई संभव नहीं है।
श्रद्धांजलि सभा में मिश्रा परिवार के अखिलेश दत्त मिश्रा, इंद्र दत्त, विकास दत्त, प्रकाश दत्त, अरविंद, रविंद्र, आशुतोष, अर्पित, अंकित, प्रखर, शिखर, श्लोक, हरीओम, मानस, ध्रुव, राघव समेत बड़ी संख्या में परिजन शामिल रहे।
परिवार की ओर से स्व. मिश्रा के बड़े पुत्र अरविंद मिश्रा ‘सीताराम’ ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि “इतनी बड़ी संख्या में लोगों को हमारे बीच देखकर हमें गर्व है कि पिता जी ने अपने जीवनकाल में सभी के दिलों में विशेष स्थान बनाया। उनके आदर्श और सिद्धांत हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।”
श्रद्धांजलि सभा का समापन शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।




