मोदी सरकार के जीएसटी सुधारों से हर वर्ग को मिलेगा लाभ : प्रेम शुक्ला

मोदी सरकार के जीएसटी सुधारों से हर वर्ग को मिलेगा लाभ : प्रेम शुक्ला

वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज़ादी के बाद सबसे बड़े आर्थिक सुधार का साक्षी बना है। जीएसटी और उससे जुड़े नए सुधारों ने उपभोक्ताओं को राहत दी है, व्यापारियों के लिए व्यवस्था सरल की है और अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 22 सितंबर से रोजमर्रा की कई वस्तुएँ सस्ती होंगी, जिसका सीधा लाभ किसानों, गृहिणियों, व्यापारियों, कर्मचारियों और बच्चों तक पहुँचेगा। इन सुधारों से खपत और निवेश दोनों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे।

प्रेम शुक्ला ने बताया कि मोदी सरकार ने कांग्रेस काल की तुलना में अधिकांश वस्तुओं पर टैक्स को आधे से भी कम कर दिया है। टूथपेस्ट, साबुन और तेल पर 27% से घटाकर 5% टैक्स कर दिया गया है। साइकिल, टॉफी, सिलाई मशीन, सीमेंट, एसी और टीवी जैसी वस्तुओं पर भी टैक्स दरों में भारी कमी की गई है। कृषि उपकरणों पर टैक्स अब 0 से 5% तक रह गया है। वहीं, कई स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा सामग्रियों पर टैक्स घटने से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नीति के अनुरूप कर प्रणाली को शोषण का साधन न बनाकर जनहितकारी बनाया है। आज भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, पाँचवाँ सबसे बड़ा शेयर बाजार और तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी और संतोष सोलापुरकर उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम