कैथी के मार्कंडेय महादेव मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना के साथ हुआ रुद्राभिषेक

कैथी के मार्कंडेय महादेव मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना के साथ हुआ रुद्राभिषेक

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को कैथी स्थित प्राचीन मार्कंडेय महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे वातावरण में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

पूजन-अर्चन का शुभारंभ मंदिर के पुजारी गौरव गिरी, शीतल गिरी, नागेश गिरी व विनायक गिरी द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच हुआ। पुजारियों ने भगवान शिव का विशेष रुद्राभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मंदिर में आयोजित दिव्य दर्शन, पूजा और आरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी प्रधानमंत्री के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। पुजारियों ने कहा कि “देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रसेवा में सतत सक्रिय हैं। भगवान श्री मार्कंडेय महादेव जी से प्रार्थना है कि वे सदैव स्वस्थ रहें और देश को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक ले जाएँ।”

पूरे अनुष्ठान के दौरान वातावरण शिवमय रहा। फूलों और घंटों की गूंज से मंदिर प्रांगण आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण दिखाई दे रहा था।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम