बार का बड़ा फैसला, न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
वाराणसी : बनारस बार सभागार में शनिवार को आयोजित मैराथन बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। सेंट्रल बार और बनारस बार ने संयुक्त रूप से प्रस्ताव पारित कर वकीलों पर दर्ज मुकदमे को तत्काल रद्द करने की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता बनारस बार अध्यक्ष सतीश तिवारी ने की, जबकि संचालन महामंत्री शशांक श्रीवास्तव ने किया। बैठक में सेंट्रल बार अध्यक्ष मंगलेश दूबे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं का सबसे अधिक आक्रोश महिला अधिकारी नीतू कात्यायन और इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा पर देखने को मिला। आरोप लगाया गया कि दोनों ने वकीलों के साथ दुर्व्यवहार किया है।
इधर अदालती कार्य भी बाधित रहा। पुलिस के पैरोकार और कोर्ट मोहर्रिर अदालतों में अनुपस्थित रहे, जिससे न्यायिक कामकाज पर असर पड़ा।




