प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव बने कल्पनाथ राय चिकित्सका विज्ञान संस्थान के प्रधानाचार्य

प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव बने कल्पनाथ राय चिकित्सका विज्ञान संस्थान के प्रधानाचार्य

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय चिकित्सका विज्ञान संस्थान के छात्र रहे एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को कल्पनाथ राय चिकित्सका विज्ञान संस्थान का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर यह नियुक्ति हुई। डॉ. मनोज आगामी 1 अक्टूबर से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

वर्तमान में वे महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। साथ ही “आपका स्वास्थ्य” राष्ट्रीय पत्रिका के संपादक तथा छह मेडिकल जर्नल के संपादक मंडल में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी अब तक 36 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

खेल जगत से भी उनका गहरा जुड़ाव रहा है। डॉ. मनोज आल इंडिया फिजिकली चैलेंज्ड एंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ फिजिकली चैलेंज्ड एंड डिसेबल्ड के नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी संपूर्णानंद पांडेय के करीबी सहयोगी हैं। वे पेरिस ओलंपिक में भी चिकित्सक के रूप में सेवाएँ दे चुके हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा के सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष डॉ. एस.पी. सिंह, अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. अनुराग टंडन, वित्त सचिव डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, समर्पण सीपी सेव्टर के डॉ. पंकज सिंह, सचिव विवेक सूद, हीमोफीलिया सोसाइटी के अध्यक्ष प्रो. वी.पी. सिंह, सचिव ओमप्रकाश पांडेय तथा काशी कुष्ठ आश्रम हीरामनपुर सारनाथ के सचिव दीपक अग्रवाल, रमेश लालवानी और रमेश श्रीवास्तव बाबा जी ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति