मानव जीवन बचाने में मील का पत्थर साबित होगा सम्मेलन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

विकसित भारत के लिए स्वस्थ भारत की नींव जरूरी : अनुप्रिया पटेल

 

वाराणसी : होटल ताज गैंगेज में शुक्रवार से इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी पर आधारित तीन दिवसीय 32वीं वार्षिक आईसीसीकॉन-2025 सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इंडियन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश से एक हजार से अधिक हृदय रोग विशेषज्ञ, कार्डियक और वैस्कुलर सर्जन शामिल हुए।

 

मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

 

उद्घाटन सत्र में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि “2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब स्वस्थ भारत की नींव मजबूत होगी।” उन्होंने बताया कि हृदय रोग और हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार समय से इलाज और सस्ती दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दे रही है। मेक इन इंडिया के तहत स्टेंट और जीवन रक्षक दवाओं के देश में निर्माण को बड़ी उपलब्धि बताया।

 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बदलती जीवन शैली के कारण अब 20 से 50 वर्ष की उम्र में ही हृदय रोगी बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। ऐसे में कार्डियोलॉजिस्ट की भूमिका और भी अहम हो गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आयोजित यह सम्मेलन मानव जीवन बचाने में मील का पत्थर साबित होगा।

 

विशेष अतिथि और जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी के पूर्व निदेशक डॉ. सी.एम. मंजूनाथ ने चिंता जताई कि भारत में हर साल करीब 30 लाख लोग हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से मर रहे हैं, जिनमें 30 फीसदी मौतें 45 वर्ष से कम उम्र में हो रही हैं। उन्होंने वायु प्रदूषण को हार्ट अटैक का नया बड़ा खतरा बताया।

 

सम्मेलन में अपोलो ग्रुप के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एन.एन. खन्ना की पुस्तक ‘हैंडबुक फॉर इंटरवेंशन फॉर स्ट्रक्चरल एंड पेरीफेरल वैस्क्युलर’ और आईसीसी की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर महापौर अशोक तिवारी, विधायक धर्मेंद्र सिंह, सुनील पटेल, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा सहित कई गणमान्य लोग और देशभर के विशेषज्ञ मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    लंबित मुआवजा और वर्षों से बकाया वैधानिक ब्याज के भुगतान की उठी मांग; 30 सितंबर को प्रस्तावित धरने की दी जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी (चोलापुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-233…

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    उमरहा निवासी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपा प्रार्थना-पत्र; दबाव, धमकी और कुटिया को नुकसान पहुंचाने समेत कई आरोप लगाए     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा