सफाई में लापरवाही पर दो सेनेटरी सुपरवाइजर निलंबित

सफाई में लापरवाही पर दो सेनेटरी सुपरवाइजर निलंबित

वाराणसी : नगर निगम की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर शुक्रवार को नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कड़ी कार्रवाई की। दशाश्वमेध जोन के जंगमबाड़ी व रामापुरा क्षेत्र में तैनात सेनेटरी सुपरवाइजर बासुकीनाथ पाठक और दुर्गाकुंड क्षेत्र में कार्यरत जयप्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

नगर आयुक्त शुक्रवार को औचक निरीक्षण पर दशाश्वमेध और दुर्गाकुंड वार्डों में पहुंचे। यहां कई स्थानों पर गंदगी और समय से कूड़ा न उठने की शिकायत मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए दोनों सुपरवाइजरों पर कार्रवाई की गई। जांच की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त सविता यादव को सौंपी गई है।

बताया गया कि पहले भी नगर आयुक्त ने बासुकीनाथ पाठक को सुधार की चेतावनी दी थी और जोनल अधिकारी मृत्युंजय मिश्रा को इनके कार्य की निगरानी के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद स्थिति में सुधार न होने पर यह कदम उठाया गया।

निरीक्षण के दौरान दुर्गाकुंड मंदिर के आसपास और संकट मोचन रोड के पास सुलभ शौचालय के पास गंदगी पाई गई। क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षक ने स्वीकार किया कि सीएमओ ऑफिस और गुरुधाम चौराहे सहित कई स्थानों पर नियमित कूड़ा उठान नहीं हो रहा है।

नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि आगे कहीं भी गंदगी मिली तो संबंधित जिम्मेदार कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी सेनेटरी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सफाई सुनिश्चित करें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    लंबित मुआवजा और वर्षों से बकाया वैधानिक ब्याज के भुगतान की उठी मांग; 30 सितंबर को प्रस्तावित धरने की दी जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी (चोलापुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-233…

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    उमरहा निवासी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपा प्रार्थना-पत्र; दबाव, धमकी और कुटिया को नुकसान पहुंचाने समेत कई आरोप लगाए     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा