हंसराज विश्वकर्मा ने चलाया स्वच्छता अभियान, मंदिर प्रांगण में लगाया झाड़ू
वाराणसी। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शनिवार को रोहनिया विधानसभा के कर्दमेश्वर मंडल अंतर्गत अवलेशपुर स्थित अवलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को जन आंदोलन बनाने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है। सभी को अपने घर-आसपास और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने में सक्रिय योगदान करना होगा।
अभियान में व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजीव वर्मा, मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश पटेल, जिला मंत्री विनोद पटेल, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल पटेल, जितेंद्र केशरी, राममिलन मौर्य, मल्लू पटेल, विहारी पटेल, विनोद कुमार सिंह, राजेंद्र राजभर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ बनाने में सहयोग दिया और स्थानीय लोगों से भी इस दिशा में निरंतर प्रयास करने की अपील की।




