“अभ्युदय सेवा समिति को मिला हिंदुस्तानी भाऊ का साथ”
वाराणसी। अभ्युदय सेवा समिति की टीम ने रविवार को शहर के रमाडा होटल में सोशल मीडिया हस्ती हिंदुस्तानी भाऊ से मुलाकात की। इस दौरान समिति द्वारा संचालित सामाजिक कार्यों की जानकारी उन्हें दी गई।
हिंदुस्तानी भाऊ ने समिति की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि वह संगठन के साथ हर कदम पर सहयोग देने को तैयार हैं। समिति पदाधिकारियों का मानना है कि इस मुलाकात से संगठन को एक नए सहयोगी का साथ मिला है, जिससे उनके प्रयास और प्रभावी होंगे।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक दिलीप दुबे, सिंटू पांडेय, सुनील पाल, विशाल गुप्ता, अमिताभ दुबे, राहुल सोनी, विकास तिवारी, संतोष सिंह और अनुपम मौजूद रहे। उन्होंने इस मुलाकात को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया और भविष्य में और मजबूती से सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।




