बच्चों के बीच पहुंचे सिनेमा इतिहासकार डॉ. राजीव श्रीवास्तव
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। हरमन माइनर स्कूल डुबकियां में मंगलवार को प्रख्यात सिनेमा इतिहासकार डॉ. राजीव श्रीवास्तव का आगमन हुआ। विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर प्रधानाचार्य डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ ने उनका स्वागत किया।
डॉ. श्रीवास्तव ने सभी कक्षाओं का भ्रमण कर बच्चों से संवाद किया। उन्होंने अपने संबोधन में सिनेमा को समाज का दर्पण बताते हुए विद्यार्थियों को इसके शैक्षणिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक महत्व से परिचित कराया। साथ ही सिनेमा उद्योग में उपलब्ध रोजगार अवसरों पर भी विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने बच्चों को आश्वासन दिया कि रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को हर संभव मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस दौरान बच्चों ने सिनेमा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका डॉ. श्रीवास्तव ने सरल भाषा में उत्तर दिया।
कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता श्रीवास्तव की भी विशेष उपस्थिति रही।




