फर्जी बिजली बिलों से हाहाकार, पत्रकारों ने की एमडी कार्यालय में शिकायत

फर्जी बिजली बिलों से हाहाकार, पत्रकारों ने की एमडी कार्यालय में शिकायत

वाराणसी। पूर्वांचल के जिलों में फर्जी बिजली बिल उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभागीय कर्मचारी बिलों में गड़बड़ी कर मनमानी वसूली कर रहे हैं। इसी समस्या को लेकर सोमवार को पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग मुख्यालय पहुंचा। एमडी शंभू कुमार की अनुपस्थिति में मुख्य अभियंता प्रशासन अरविंद नायक और मुख्य अभियंता टेक्निकल राजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। पत्रकारों ने फर्जी बिल जारी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

मुख्य अभियंताओं ने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पत्रकार प्रेस क्लब वाराणसी जिलाध्यक्ष पवन पांडे ने बताया कि उनकी मां सुशीला के नाम पर होटल का कनेक्शन है। पहले जहां बिल 40–50 हजार रुपये तक आता था, वहीं अचानक अप्रैल–मई का बिल 1.53 लाख रुपये भेजा गया। शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ और उन्हें पूरा भुगतान करना पड़ा। इसके बाद मीटर खराब हुआ तो 20.29 लाख रुपये का बिल भेज दिया गया। संशोधन के बाद भी बिल 3.22 लाख रुपये ही बना। आरोप है कि बिल कम कराने के नाम पर विभागीय बाबू ने मोटी रकम की मांग की और धमकी भी दी।

इसी तरह प्रेस क्लब के जिला सचिव जितेंद्र अग्रहरि ने बताया कि उन्होंने 2018 में बुनकरी के लिए कनेक्शन लिया था। कोरोना काल में काम बंद होने के बाद कई बार आवेदन देने के बावजूद कनेक्शन विच्छेद नहीं हुआ और उल्टे 84 हजार रुपये का बकाया थमा दिया गया।

पत्रकारों ने कहा कि विभागीय मिलीभगत से उपभोक्ताओं को परेशान करने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

शिकायत करने वालों में घनश्याम पाठक, पंकज चतुर्वेदी, आफताब आलम, डीपी त्रिपाठी, पवन पांडे, नितीश वर्मा, जितेंद्र अग्रहरि, घनश्याम सिंह यादव, कृष्णा पाठक, नवीन प्रधान, रामबाबू यादव समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    गंगा की तलहटी से निकाला गया करीब 100 किलो कपड़ा व कचरा, श्रद्धालुओं से नदी में कपड़े न छोड़ने की अपील   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मां गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग