अधिवक्ता–पुलिस विवाद सुलझा, बार ने आंदोलन समाप्त किया

अधिवक्ता–पुलिस विवाद सुलझा, बार ने आंदोलन समाप्त किया

वाराणसी। अधिवक्ता और पुलिस के बीच पिछले कई दिनों से जारी विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। सोमवार को बनारस बार एसोसिएशन सभागार में सेंट्रल बार व बनारस बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से विवाद को खत्म कर न्यायिक कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में गठित समिति ने रविवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई वार्ता का ब्यौरा अधिवक्ताओं के समक्ष रखा। समिति ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता सौहार्दपूर्ण रही। पुलिस कमिश्नर ने पहल करते हुए अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमों की मजिस्ट्रेटी जांच कराने और जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी या उत्पीड़न न किए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही बड़ागांव और भेलूपुर थाने की घटनाओं की भी जांच कराने पर सहमति बनी।

इस निर्णय के बाद अधिवक्ताओं ने आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए आंदोलन समाप्त करने का एलान किया। बैठक में सेंट्रल बार अध्यक्ष मंगलेश दूबे, महामंत्री राजेश गुप्ता, बनारस बार अध्यक्ष सतीश तिवारी, महामंत्री शशांक श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

इधर, अधिवक्ताओं के आंदोलन को समर्थन देने सोमवार को कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी उर्फ कट्टा गुरु भी बार सभागार पहुंचे। संयुक्त बार ने उनके साथ ही अयोध्या, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, बलिया, गोरखपुर समेत अन्य जिलों के अधिवक्ताओं के समर्थन के लिए आभार जताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र