राजा के लिए उसका प्रजा ही परिवार होता है -रामानुज श्री वैष्णव दास जी महाराज

राजा के लिए उसका प्रजा ही परिवार होता है –रामानुज श्री वैष्णव दास जी महाराज

 

मिर्जामुराद : क्षेत्र के ग्राम सभा प्रतापपुर में चल रही सप्त दिवसीय संगीतमयी श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस में कथा व्यास रामानुज श्री वैष्णव दास जी महाराज ने कहां की चक्रवर्ती सम्राट महाराज दशरथ जी के पास सब कुछ वैभव होने के बाद भी स्वयं अपने परिवार में वंश वृद्धि पर कभी ध्यान ही आकृष्ट नहीं किया।

 

जिसका मूल कारण वे संपूर्ण अयोध्यावासी सहित आम जनमानस को ही अपना परिवार मानते थे और उसी तरह पालन पोषण करते थे।

एक राजा के लिए उसका प्रजा ही परिवार होता है।

राजनीति पर कुठाराघात करते हुए पूज्य महाराज श्री ने कहा कि आज छोटे-छोटे पद पाकर के लोगों के भीतर दंभ का भाव उत्पन्न हो जाता है। लेकिन एक जनप्रतिनिधि को अपने क्षेत्र की जनता को परिवार की तरह पालन पोषण पर ध्यान देना चाहिए।

 

राम विवाह की अनेक चौपाइयों का भावपूर्ण व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि 16 संस्कारों में एक विवाह संस्कार भी है। हम सब सनातन धर्मावलंबियों को अपने धर्म पर गर्व होना चाहिए कि जिस परंपरा से नारायण का विवाह संपन्न हुआ उसी रीति रिवाज से हमारे आपके घर की बहन बेटों की शादियां की जा रही है।

 

सीता जी के द्वारा गौरी मंदिर में निज अनुरूप शुभग बर मांगा का वर्णन आता है उसके बाद भी मैया सीता का विवाह सांवले श्याम राम जी से हुई।

 

कथा पंडाल में बैठी बेटियों से उन्होंने आह्वान किया कि वर में बाहरी सुंदरता नहीं, आंतरिक सुंदरता होनी चाहिए।

जिस वर में आंतरिक सुंदरता विद्या विनय गुण सील पवित्र आचरण है वहीं वर सुंदर है।

कथा के बीच में सुंदर सुंदर भजनों पर पूरा पंडाल नृत्य करने पर विवश हो गया।

इस दौरान भाजपा नेता व प्रबंधक संजीव सिंह गौतम, कथा के मुख्य यजमान पूर्व प्रधान रूद्र प्रकाश सिंह, अजय सिंह मुन्ने, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, मनीष मिश्रा, बच्चा सिंह, कल्लू सिंह, राजीव सिंह, शैलेंद्र बहादुर सिंह, योगेश कुमार सिंह, चुन्ने सिंह, जयप्रकाश पाण्डेय, बच्चा पाण्डेय, कैलाश पटेल आदि व्यवस्था में लगे रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान