नशे में कार सवार युवकों ने मचाया तांडव, छह से अधिक लोग घायल

भीड़ ने घेरकर की पिटाई, पुलिस ने संभाली स्थिति

 

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी इलाके में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। शराब के नशे में धुत एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चलते छह से अधिक लोगों को रौंद डाला। अनियंत्रित कार आगे जाकर एक दुकान से जा टकराई। संयोग से उस वक्त दुकान खाली थी, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

 

कार में पांच युवक सवार थे, जो अस्सी घाट स्थित एक होटल में शराब पार्टी के बाद निकले थे। ट्रॉमा सेंटर के पास कार ने पहले एक महिला को टक्कर मारी और इसके बाद लंका से रवींद्रपुरी की ओर आते समय कई अन्य राहगीरों को चपेट में ले लिया।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फूट पड़ा। भीड़ ने कार को घेरकर दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी और वाहन में तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस के अनुसार, कार चला रहा प्रिस वर्मा (18 वर्ष, निवासी सामनेघाट) नाबालिग बताया जा रहा है। कार में उसके साथ अविनाश राय (18 वर्ष, बिहार पिरो), अंशु सिंह (सामनेघाट), अंकुश सिंह (16 वर्ष) और कृष यादव (16 वर्ष, संकट मोचन) मौजूद थे। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

थाना प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से संयम बरतने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और नशे में ड्राइविंग पर विशेष सख्ती बरती जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम