रेलवे की उदासीनता से ठप पड़ा कादीपुर ओवरब्रिज निर्माण, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

रेलवे की उदासीनता से ठप पड़ा कादीपुर ओवरब्रिज निर्माण, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। बाबतपुर मार्ग स्थित कादीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहा ओवरब्रिज विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। पिछले डेढ़ महीने से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। कारण यह है कि रेलवे विभाग ने अभी तक ट्रेन संचालन रोकने के लिए ब्लॉक समय निर्धारित नहीं किया है। इसी वजह से 60 मीटर लंबे बो-स्टिंग गर्डर लगाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है।

करीब 70 प्रतिशत काम पूरा होने के बावजूद पुल अधर में लटका है। गर्डर लगाने के लिए दो 400-400 टन क्षमता वाली क्रेनें मौके पर मौजूद हैं, लेकिन मंजूरी न मिलने से मशीनरी बेकार खड़ी है। कार्यदायी संस्था ने दो महीने पूर्व गर्डर लॉन्चिंग ड्राइंग रेलवे को भेजी थी, मगर अधिकारियों ने अब तक निरीक्षण तक नहीं किया। एक्सईएन सुमित मोइत्रा और डिप्टी इंजीनियर शशांक पांडेय से संपर्क की कोशिश भी नाकाम रही।

इस परियोजना की पहली डेडलाइन जून 2024 तय थी, मगर अब यह डेढ़ साल से विलंबित है। समय सीमा तीन बार बढ़ाई जा चुकी है। पुल बनने से जाम और दुर्घटनाओं की समस्या खत्म होगी और हजारों लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन विभाग की उदासीनता से जनहितकारी परियोजना अधर में है।

ठेकेदार का कहना है कि दो महीने से रेलवे को लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं स्थानीय व्यापारी और ग्रामीणों—एनपी जायसवाल नन्हे, डॉ. वीरबहादुर सिंह, प्रदीप सेठ, राजू सोनी, सोनू मौर्या, सुनील चौबे, सोनू चौरसिया, महादेव सिंह और रमाशंकर मौर्य (कल्लू)—ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ब्लॉक समय तय कर कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह