पूर्व सांसद डॉ. विजय सोनकर शास्त्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
वाराणसी। सिद्धगिरीबाग स्थित सेंटर फॉर सनातन रिसर्च सेंटर में बुद्धिजीवी, हिंदुत्व विचारक, सामाजिक-राजनीतिक चिंतक, लेखक एवं राष्ट्रवादी नेता, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. विजय सोनकर शास्त्री का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में केंद्र के पदाधिकारियों ने उन्हें बुके, अंगवस्त्र और बाबा विश्वनाथ स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। बधाई स्वीकार करते हुए डॉ. शास्त्री ने सभी का आभार व्यक्त किया और हिंदुत्व के विविध पहलुओं पर विचार साझा किए।
इस अवसर पर श्रीराम द्विवेदी, कृष्णकांत द्विवेदी, गणेश द्विवेदी, अजय पांडेय, शरद पांडेय, पार्षद रवि राय, विनोद तिवारी, दिलमोहन तिवारी ‘टाइगर’, सुनीता सोनी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।




