दिनकर की कविताओं में आज भी झलकती है राष्ट्रीय चेतना

दिनकर की कविताओं में आज भी झलकती है राष्ट्रीय चेतना

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की कविताओं में संजोई गई राष्ट्रीय चेतना आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी आजादी की लड़ाई के दौर में थी। उन्होंने क्रांति, मानवीय मूल्यों, एकता और राष्ट्रधर्म की भावना जगाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह विचार “राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की राष्ट्रीय चेतना एवं आज का भारत” विषयक राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर बीएन जुयाल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ ने स्वागत उद्बोधन से की। विषय स्थापना करते हुए वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार डॉ. अत्रि भारद्वाज ने कहा कि दिनकर की कविताओं के शब्द विद्वानों से लेकर आमजन तक सबके दिलों में जगह बना लेते थे। साहित्यकार प्रो. श्रद्धानंद ने उनके साहित्य को भारत की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहर का आईना बताया और कहा कि दिनकर की रचनाएं आम लोगों को मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं।

शिक्षाविद् रेनू राय ने कहा कि दिनकर सदैव आमजन के साथ खड़े रहे और शोषित-वंचितों को जगाने का कार्य किया। कथा लेखिका डॉ. मुक्ता ने उनकी कविताओं में मानवीय संवेदनाओं और नैतिक मूल्यों का गहन चित्रण बताया। कानपुर के ज्वाला देवी पीजी कॉलेज की प्रोफेसर गीता अस्थाना ने कहा कि दिनकर केवल स्वतंत्रता के लिए ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता के बाद समतामूलक समाज की स्थापना तक क्रांति की आवाज उठाते रहे।

‘लोकानुरंजन संसार’ की संस्थापिका कवयित्री प्रतिभा ‘प्रभा’ ने कहा कि दिनकर की रचनाएं आज भी राष्ट्र निर्माण, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की प्रेरणा देती हैं।

कार्यक्रम के अंत में साहित्यकार डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि सच्चा साहित्यकार कालजयी होता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    गंगा की तलहटी से निकाला गया करीब 100 किलो कपड़ा व कचरा, श्रद्धालुओं से नदी में कपड़े न छोड़ने की अपील   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मां गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग