ताड़का वध की लीला देख गूँज उठा रामलीला मैदान

जयकारों से भक्तिमय हुआ रामलीला मैदान, सजीव अभिनय ने बाँधा समा

 रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। श्रीरामलीला कमेटी चौबेपुर की ओर से चल रहे शारदीय रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को ताड़का वध की लीला का मंचन हुआ। लीला के आरंभ से अंत तक दर्शक भावविभोर रहे। जब प्रभु श्रीराम ने राक्षसी ताड़का का वध किया तो पूरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूँज उठा। वातावरण भक्तिरस और श्रद्धा से सराबोर हो गया।

 

मंचन की शुरुआत में महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार पहुँचे। उन्होंने दशरथ से ताड़का के आतंक का वर्णन किया और राम-लक्ष्मण को अपने साथ वन ले जाने का निवेदन किया। दशरथ के सहमति देने पर राम और लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के संग वन की ओर प्रस्थान करते हैं।

 

वन पहुँचने पर दोनों भाइयों का सामना राक्षसी ताड़का से होता है। दर्शक उस समय भावविभोर हो उठे जब भगवान राम ने अपने बाण से ताड़का का वध किया और महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा की। इस दृश्य के साथ ही रामलीला मैदान जय श्रीराम के नारों से गूँज उठा। श्रद्धालुओं की आँखें भक्ति और आनंद से छलक पड़ीं।

 

रामलीला में देव चतुर्वेदी ने भगवान राम, आदर्श चौबे ने लक्ष्मण, लोकेश चौबे ने महर्षि विश्वामित्र और गणेशू सेठ ने राजा दशरथ की भूमिका निभाई। सभी कलाकारों के सजीव अभिनय ने लीला को और भी जीवंत बना दिया। दर्शकों ने कलाकारों को तालियों की गड़गड़ाहट से सम्मानित किया।

 

रामलीला समिति के अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता ‘बबलू’ के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी मंचन की व्यवस्था में जुटे रहे। मैदान में बड़ी संख्या में लीला प्रेमी मौजूद रहे जिन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाया। मंचन के अंत में देर तक जयकारों की गूँज सुनाई देती रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    तहसीलदार के आदेश पर कार्रवाई, ग्रामीणों ने लेखपाल पर मनमानी का लगाया आरोप   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय   वाराणसी (चौबेपुर)। क्षेत्र के भभियार डंगरूपुर ग्रामसभा में सरकारी चकरोड पर…

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लेन बदलते समय हुई दुर्घटना, कार सवार सुरक्षित   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर बाईपास पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे सुंगुलपुर ओवरब्रिज के पास दो डंपरों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम