पुलिस गश्त के दौरान कैथी अंडरपास के पास दबोचा गया
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
वाराणसी (चौबेपुर)। कैथी अंडरपास के पास मंगलवार देर रात पुलिस गश्त के दौरान एक युवक तमंचे और कारतूस के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर धर दबोचा।
जानकारी के मुताबिक, कैथी चौकी प्रभारी हमराहियों के साथ संगम तट के पास गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक तमंचा लेकर जा रहा है। पुलिस ने युवक को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा, लेकिन घेरकर पकड़ लिया गया।
पकड़े गए युवक की पहचान संजय मिश्रा निवासी धौरहरा के रूप में हुई है। उसकी तलाशी लेने पर कमर से 315 बोर का तमंचा और जेब से कारतूस बरामद हुआ।
प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।




