सेल्समैन से मोबाइल व पर्स लूटकर बदमाश फरार

सेल्समैन से मोबाइल व पर्स लूटकर बदमाश फरार

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के ब्यासपुर गांव में गुरुवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा दुकानदार के सेल्समैन को लूट का शिकार बना लिया। बदमाश उसका मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गिरधरपुर निवासी सुनील कुमार चौबे गोदौलिया स्थित एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब 11:15 बजे दुकान बंद करने के बाद वह दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह ब्यासपुर गांव पहुंचे, सामने से एक बाइक पर सवार तीन युवक आ धमके। दो युवक नीचे उतरे और झपट्टा मारकर उनका मोबाइल और पर्स छीन लिया।

पर्स में नकदी के अलावा गाड़ी का आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कागजात रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौबेपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    बिजली, भूमि विवाद और स्थानांतरण समेत 68 मामलों के निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश वाराणसी। कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बुधवार को गुरुधाम स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    ओटीएस-2026 योजना को सफल बनाने के लिए वीडीए सख्त

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ