गांव-गांव और चौपाल तक पहुंचा रहीं नारी सुरक्षा का संदेश
वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला उपनिरीक्षक दीप्ती शर्मा ने अपनी कार्यशैली और समर्पण से लोगों के बीच ‘सशक्त नारी’ की पहचान बनाई है। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के संदेश को वह लगातार गांव-गांव और चौपाल तक पहुंचा रही हैं।
उनके प्रयासों से क्षेत्र में जागरूकता और विश्वास का माहौल बना है। ग्रामीण महिलाएं खुले तौर पर अपनी समस्याएं सामने रख रही हैं और समाधान की उम्मीद कर रही हैं। यही कारण है कि वह इलाके में चर्चित और लोकप्रिय पुलिसकर्मी बन गई हैं।
इस अभियान में उनके साथ महिला कांस्टेबल संध्या पांडेय और थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।





