अधिवक्ताओं की समस्याएं कांग्रेस की प्राथमिकता : अजय राय

अधिवक्ताओं की समस्याएं कांग्रेस की प्राथमिकता : अजय राय

वाराणसी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को वाराणसी कचहरी पहुंचे और अधिवक्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और हाल में हुए अधिवक्ता–पुलिस विवाद की जानकारी भी ली।

अजय राय ने बनारस बार एसोसिएशन व सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना। उन्होंने चौकियों पर जाकर भी अधिवक्ताओं से बातचीत की। अधिवक्ताओं ने उन्हें अपने सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव अधिवक्ताओं और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय व्यवस्था की गरिमा से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याएं कांग्रेस की प्राथमिकता में हैं और अधिवक्ताओं का सम्मान बनाए रखना उनका दायित्व है।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की हर समस्या उनकी व्यक्तिगत समस्या है और पार्टी व वह स्वयं हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। हाल ही में हुए अधिवक्ता–पुलिस विवाद को लेकर अजय राय ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की मांग की थी, जिसके अगले ही दिन जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता कराई थी।

कचहरी दौरे के दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर अजय राय का स्वागत किया और उनके सहयोगी रुख की प्रशंसा की। मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता विकास सिंह, अमनदीप सिंह, सेंट्रल बार अध्यक्ष मंगलेश दुबे, महामंत्री राजेश गुप्ता, बनारस बार अध्यक्ष सतीश तिवारी, महामंत्री शशांक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा